For Employability Skills
संचार कौशल - यदि आप अपने
जीवन मैं सरकारी नौकरी अथवा प्राइवेट नौकरी करना चाहते है या फिर कोई
स्वरोजगार करना चाहते है तो उसके लिए संचार कौशल की जरूरत हर समय पढ़ती है.
बिना संचार कौशल के आप किसी भी क्षेत्र मैं सफल नहीं हो सकते.
किसी भी संस्थान से जुड़े लोग प्रतिदिन सामान्यतः अपने पुरे
दिन का ७५% से अधिक समय लिखने, पढ़ने , बोलने , सुनने , आदि मैं व्यतीत
करते है. अतः आप समझ सकते है कि संचार कौशल किसी भी संस्थान की सफलता का एक
महत्वपूर्ण घटक है. संचार कौशल तकनीकी दक्षता के समान ही महत्वपूर्ण है.
संचार का तात्पर्य किसी भाव, विचार, जानकारी, अथवा सूचना को दुसरो तक पहुँचाना या स्थान्तरित करना है.
संचार शब्द को अंग्रेजी मैं Communication कहा जाता है. संचार शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के Communis शब्द से हुई है।
संचार को विभिन्न विद्वानों द्वारा विभिन्न तरीको से परिभाषित किया गया है। \
Coffin and Shaw के अनुसार - संचार आपसी समझ का एक विनिमय है।
Denis Mcquall के अनुसार - संचार वह प्रक्रिया है जो समानता को बढ़ाती है।
संचार की विशेषतायें -
१. गतिशीलता
२. जटिलता
३. क्रमबद्धता
४. कारण व प्रभाव की एक साथ उत्पत्ति
संचार की आवश्यकता - संचार वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम अपने विचारो का आदान प्रदान अन्य लोगो के साथ करते है। एक प्रक्रिया के रूप मैं संचार सदैव हमारे जीवन मैं शामिल रहता है, फिर चाहे हम अकेले हो अथवा समूह के साथ। जैसे कि जब हम समूह मैं होते है तब एक दूसरे की बातो को सुनते व समझते है किन्तु अकेले होने पर भी सदैव कुछ न कुछ सोचते रहते है, अपने आप से बाते करते रहते है - यह भी एक प्रकार का संचार है।

No comments:
Post a Comment